डॉ. एपीजे कलाम जनसेवा संस्थान ने किया संभाग स्तरीय मुस्लिम समाज का प्रबुद्धजन सम्मेलन
बारां। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइलमेन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ. एपीजे कलाम जनसेवा संस्थान बारां की ओर को पुलिस लाईन बारां के समीप निजी होटल में मुस्लिम प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं भारत माता कॉलेज किशनगंज के चैयरमेन डॉ. मजीद मलिक कमांडो व सह संयोजक बारां अंजुमन सदर माजिद सलीम ने बताया की बारां में पहला संभाग स्तरीय मुस्लिम समाज प्रबुद्धजन सम्मेलन डॉ. एपीजे कलाम जनसेवा संस्थान बारां जिला द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस उप महानिरीक्षक जयपुर अरशद अली थे। अध्यक्षता प्रगति कॉलेज ग्रुप कोटा के चैयरमेन डॉ. जफर मोहम्मद ने की।
डॉ. नासिर खान एडवोकेट व साइंटिस्ट जयपुर, ए.जी.मिर्जा चैयरमेन सर्वोदय कॉलेज ग्रुप कोटा, मोहम्मद ताहिर आरएएस अधिकारी भीलवाड़ा, अनीस अहमद पुलिस उप अधीक्षक कोटा, अब्दुल हफीज तहसीलदार पचपहाड़ झालावाड़, मंजूर अली दीवान तहसीलदार अटरू व गुलाम रसूल प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय कोटा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम संयोजक डॉ. मजीद कमांडो ने बताया कि कार्यक्रम में हाड़ौती संभाग के कोटा, बूंदी, झालावाड़ सहित बारां जिले के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य मुस्लिम समाज में शिक्षा का विकास, कैरियर गाइडेंस, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द सहित अन्य मुद्दों पर मंथन किया गया। कमांडो ने कहा कि अनुशासन एवं समय की पाबंदी से ही जीवन मे कामयाबी प्राप्त की जा सकती है। हम एक बने , नेक बने, समस्या नहीं समाधान बने ऐसी सोच से ही हम समाज के लोगों को मदद कर सकते हैं। मुख्य अतिथि अरशद अली राजस्थान पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा की हमें सामाजिक लीडरशिप की आवश्यकता है। ब्रांड नही बल्कि हमे मानसिक रूप से मजबूत बनकर शिक्षा एवं रोजगार की ओर ध्यान देना होगा। कार्यक्रम के दौरान हाड़ौती भर से आये प्रबुद्धजनों का एपीजे कलाम जन सेवा संस्थान की ओर से स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एपीजे कलाम जन सेवा संस्थान आयोजन समिति के संयोजक डॉ. मजीद मलिक कमांडो किशनगंज, सह संयोजक माजिद सलीम बारां व सदस्य हाजी निजामुद्दीन खान छबड़ा, मोहम्मद अशफाक, जाकिर मंसूरी बारां, डॉ. मुश्ताक अंसारी बारां, हज्जन नाहिदा बेगम मांगरोल, अशफाक अंसारी मांगरोल, डॉ. अशफाक खान एनटीपीसी अंता, हाजी रसूल मोहम्मद अंता, इकबाल खान अंता, लियाकत अली मेव भंवरगढ़, शेख आबिद केलवाड़ा, महफूज अली सैयद, अब्दुल अजीज छीपाबडौद, अमीनुद्दीन एडवोकेट अटरू का विशेष सहयोग रहा। संचालन फारूख राणा ने किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




