आधारभूत विषयों की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
बारां। विद्या भारती के आधारभूत विषयों के क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताएं कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम बाबू मेहता शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रहे तथा अध्यक्षता गजानंद नागर सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य ने की। कार्यशाला में विद्या भारती द्वारा संचालित सभी विद्यालयों के खेल प्रमुख शारीरिक प्रमुख योग प्रमुख एवं नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा प्रमुखों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्याम मेहता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्या भारती संस्कार युक्त शिक्षा के माध्यम से देशभक्ति बालकों का निर्माण कर रही है।

विद्या भारती के विद्यालय में आधारभूत विषय शारीरिक योग संगीत संस्कृत नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के प्रभावी ढंग से लागू करने से बालक का समग्र विकास होता है। कार्यक्रम में जिला शारीरिक प्रमुख दीनदयाल खेल प्रमुख जोधराज नागर एवं नैतिक आध्यात्मिक शिक्षा संयोजक सत्यनारायण मेघवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में झालावाड़ जिले के स्कूल में हुए हादसे में मृतक छात्रों को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




