पीड़ित महिलाओं के लिए आपातकालीन राहत सेवाओं की ली जानकारी।
वन स्टॉप सेन्टर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी
बारां। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश हिना परिहार द्वारा जिला अस्पताल स्थित सखी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। सचिव हिना परिहार द्वारा वन स्टॉप सेन्टर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में केन्द्र पर कार्यरत स्टाफ से विस्तार से जानकारी ली गयी। वन स्टॉप सेन्टर पर 02 पीड़िता पाई गयी।
पीड़िता से आपातकालीन राहत सेवाऐं, कानून संबंधित सेवाऐं, पुलिस सहायता, चिकित्सक सहायता, परामर्श सुविधाऐं, अस्थायी आवास व भोजन की सुविधा एवं सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। भोजन एवं सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। गौरतलब है कि सखी केन्द्र पर सी.डब्ल्यू.सी. से रैफर की गई नाबालिग पीड़िताओं को भी आश्रय उपलब्ध कराया जाता है। निरीक्षण के दौरान सखी केन्द्र पर स्टाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमित सिंह हाड़ा एवं कनिष्ठ सहायक आशीष कुमार मीणा उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




