बारां। जिला शूटिंग बॉल संघ बारां के चुनाव झाड़ौता कृषि फार्म हाउस बारां में हुए संपन्न। चुनाव अधिकारी चंद्रप्रकाश सांखला ने बताया कि चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। राजस्थान शूटिंग बॉल संघ की तरफ से दौसा से नियुक्त पर्यवेक्षक सुनील बैंसला, खेल अधिकारी विशाल सिंह, जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि कुशलपाल प्रजापति आदि की उपस्थिति में सभा प्रारंभ हुई। जिसमें जिला शूटिंग बॉल संघ बारां के अध्यक्ष पद पर हंसराज सिंह गौड, सचिव पद पर चंद्रप्रकाश राठौर व कोषाध्यक्ष पद पर छोटूलाल सुमन निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। आमसभा में सर्वसम्मति से जिला शूटिंग बाल संघ के चेयरमैन के पद पर भीमराज चौधरी, मुख्य संरक्षक के पद पर चंद्रप्रकाश सांखला, अरविंद त्यागी एवं रऊफ खान को मनोनीत किया गया।
कार्यकरिणी सदस्य चेतन राठौड़ ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह गौड़, शंभूदयाल चक्रधारी, गिन्दराज मीणा कुंडी, हंसराज मीणा, अरविंद शर्मा केलवाड़ा एवं संयुक्त सचिव के पद पर धनराज बैरवा कटावर, देवकीनंदन मीणा, सुरेंद्र शर्मा कलमंडा एवं जितेंद्र सिंह हाडा, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर चेतन राठौड़, रामविलास मीणा, रामहेत मीणा, रविकांत मीणा, परमानंद पोटर, हंसराज मेघवाल, रघुनंदन नागर एवं कपिल नंदवाना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सभा के अंत में स्टेट फेडरेशन के पर्यवेक्षक सुनील बेसला ने फेडरेशन के आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। संघ के अध्यक्ष भीमराज चौधरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेशित की। साथ ही सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




