बार। कोटा रोड स्थित कन्या छात्रावास में इनरव्हील क्लब द्वारा तीज एवं राखी के उपलक्ष में छात्राओं के लिए राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में बालिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर भाग लिया व अपनी कला, भावनाओं भारतीय परंपराओं की सुंदर प्रस्तुति दी। इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा नीतू गुप्ता ने कार्यक्रम का आयोजन रखा। जिसमें छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि तीज व राखी जैसी परंपराएं हमारी संस्कृति की आत्मा हैं। जो नारी शक्ति, प्रेम, स्नेह और सौंदर्य का प्रतीक हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उर्मिला जैन भाया ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया व छात्राओं को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने को प्रोत्साहित किया। वहीं क्लब आईएसओ बिंदु मारू उपस्थित रहीं।
उन्होंने कार्यक्रम को सुचारू रूप से गति प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत इनर व्हील प्रार्थना से हुई। जिसे सुंदर व भावपूर्ण रूप से सुमन गोयल ने प्रस्तुत किया। संचालन मृदुला मारू ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनीता सेठी, ललिता टोंग्या, सुमन गोयल एवं बिंदु मारू ने निभाई। जजों ने छात्राओं की कलात्मकता, साज-सज्जा और भावनात्मक अभिव्यक्ति का मूल्यांकन किया। छात्राओं ने राखी निर्माण में रचनात्मकता व भाई-बहन के प्रेम की भावना को दर्शाया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में पारंपरिक डिज़ाइनों से तीज के उत्सव को जीवंत किया। क्लब की उपाध्यक्ष चारु गुप्ता ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान करने वालों को पारितोशिक देकर सम्मानित किया। सभी छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




