बारां। आरजीएचएस दवा विक्रेताओं की प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति (पिडीवीएस) द्वारा रविवार को कोटा की एक होटल में सवांद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बारां जिले से भी आरजीएचएस दवा विक्रेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पिडीवीएस के प्रदेश अध्यक्ष विवेक विजयवर्गीय, प्रदेश सचिव रवि गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवनकुमार अग्रवाल व पिडीवीएस के फाउंडर सचिन गोयल द्वारा बारां जिला रीटेल केमिस्ट एसोशियशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोकेश तिवारी व कोषाध्यक्ष किशन शर्मा का माल्यापर्ण कर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी।
जिला सचिव धनराज सुमन ने बताया कि कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने दवा विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिये रीटेल एसोशियशन बनाने पर खुशी व्यक्त की। संभागीय कार्यक्रम में सर्यर्क्म्मति से संभागीय कार्यकारणी बनाई गई। जिसमें बारां का प्रभारी किशन शर्मा को बनाया गया। संभागीय अध्यक्ष अभिनव पारीक के चुना गया। जिनका बारां के तही दवा विक्रेताओं ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बारां जिला रीटेल केमिस्ट एसोशियशन के सरंक्षक सौरभ भार्गव, राजेंद्र गौत्तम, जयेश शर्मा, हेमंत गुप्ता, आशीष मारू, मनोज अग्रवाल, हिमांशु तिवारी अटरू, गिरिराज खंडेलवाल अटरू, टीकम सुमन छबडा, दीनदयाल नागर छीपाबड़ौद व आयुष दवा विक्रेता बारां से उत्तम गुप्ता, मांगरोल से प्रेम सुमन व अन्ता से दिनेश गौत्तम उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




