[aioseo_breadcrumbs]

आयुर्वेद निदेशक ने किया चल चिकित्सा इकाई भवन का निरिक्षण, क्षतिग्रस्त मिले कमरे

बारां। आयुर्वैदिक विभाग के सहायक निदेशक डॉ अजय कुमार नागर द्वारा सोमवार को सत्संग भवन मार्ग स्थित चल चिकित्सा इकाई अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। जिसमें भवन के कुछ कमरे क्षतिग्रस्त अवस्था में थे। डॉ. नागर ने बताया कि कमरे कभी भी गिर सकते हैं। इसके लिए चिकित्सा प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव आगे भिजवाने का आश्वासन दिया।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि भवन की स्थिति के बारे में गत 3 वर्षों से उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बार-बार अवगत करवाया जाता रहा है। साथ में नगर के भामाशाह को भी इस भवन के बारे में अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ओपीडी अधिक रहती है। इससे मरीजों को चिकित्सा सुविधा में समस्या रहती है। लेकिन अभी तक भी इस भवन का जीर्णोद्धार और मरम्मत नहीं हो सकी है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket