बारां। आयुर्वेद चिकित्सक संघ बारां द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सक के द्वारा ओषधियों की प्रतिदिन ऑनलाइन डाटा एंट्री सॉफ्ट वेयर डीआईएमएस करवाने का विरोध प्रकट किया गया। आयुर्वेद चिकित्सक संघ ने ज्ञापन में ऐसे अप्रसांगिक आदेश पर सरकार को पुनर्विचार करने का निवेदन किया है। ज्ञापन देने में डॉ. हेमराज सेन चिकित्सक संघ अध्यक्ष, डॉ जितेन्द्र हाड़ा, डॉ गिरधर गोपाल चोरषिया, डॉ. प्रताप मेहता, डॉ. हरिशंकर मीणा, डॉ रमेश सुमन, डॉ. रमेश मेहता आदि उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




