बारां। सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने सहरिया आदिवासी बहुल किशनगजं-शाहाबाद में अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिला अस्पताल समरानियां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंवरगढ़, राजपुर, उप स्वास्थ्य केंद्र बैंहटा का अवलोकन किया। इस दौरान अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा, भर्ती, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना आदि को लेकर निर्देश दिए। टीकाकरण, संस्थागत प्रसव को लेकर निर्देशित कि।

साथ ही केंद्र व सरकारी योजना, लक्ष्य और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। मौसमी बीमारियों के नियंत्रण को लेकर प्रभावी गतिविधि करने और भर्ती मरीजों को समुचित उपचार देने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. सक्सेना ने कहा कि मानसून सीजन में मुख्यालय पर रहकर सेवाएं दें। फील्ड में भी कड़ी निगरानी रखें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




