[aioseo_breadcrumbs]

समन्वयी सन्त के वें जन्म दिवस और गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत 

बारां। अध्यात्म और सर्वधर्म समन्वय से समाज में अलख जगाने वाले प्रख्यात समन्वयी सन्त सिद्दीक बाबा के 81 वें जन्म दिवस और गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत हिंदी प्रचारिणी सभा भवन में वेद मंत्रों, कुरआन की आयतों, बाइबिल के संदेशों और गुरुग्रंथ साहिब के शबद कीर्तन के साथ सर्वधर्म समन्वय समारोह के रूप में की जाएगी। श्री सिद्दीक बाबा लोक कल्याण संस्थान बारां के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र शर्मा पम्मी ने बताया किष् इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के अनुयायी और शिष्य गण समारोह में शामिल होकर आचार्य की पूजा अर्चना करेंगे। सिद्दीक बाबा लोक कल्याण संस्थान की युवा शाखा के अध्यक्ष कुमार शामी शर्मा और संयोजक कुमार हामी शर्मा ने बताया कि प्रख्यात समन्वयी सन्त सिद्दीक जन्म दिवस और गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर आयोजित सर्वधर्म समन्वय समारोह की शुरुआत में प्रथम सत्र में गुरु पूर्णिमा सत्र आयोजित किया जाएगा।

जिसमें विश्व शांति और लोक कल्याण की मंगल कामनाओं के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। देश भर से आए हुए विभिन्न धर्मों के लोगों द्वारा गुरुदेव का पूजन अर्चन किया जाएगा। पूजन अर्चन के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा जीवनी वाचन,भोग अरदास का आयोजन किया जाएगा। अंत में पूज्य गुरुदेव के अमृत संदेश के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। सिद्दीक बाबा लोक कल्याण संस्थान बारां के संयोजक इस्माइल मंसूरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. प्रहलाद दुबे ने बताया कि जन्म दिवस सत्र में ज्ञानी भूपिंदर सिंह सिक्ख धर्म, सैय्यद तौकीर हैदर आबदी इस्लाम धर्म, फादर एसली अजय, श्रावक प्रशान्त पाटनी जैन धर्म, यज्ञदत्त हाडा अखिल भारतीय कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा सनातन धर्म, ब्रह्मा कुमारी रेखा दीदी सनातन धर्म के विभिन्न धर्मों में दूसरे धर्मों के प्रति सद्भावना और गुरु का महत्व विषय पर उद्बोधन होगा। उन्होंने बताया कि रात्रि को 8 बजे भजन संध्या और महफिल आयोजित की जाएगी। जिसने सर्वधर्म समन्वय पर आधारित गीत गज़ल प्रस्तुत किए जाएंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket