[aioseo_breadcrumbs]

भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का 124वां एपिसोड

बारां। जिले में रविवार को भाजपा के जिला शहर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम ’मन की बात’ के 124 वें एपिसोड को भाजपा नेता महावीर सुमन के निजी आवास मांगरोल रोड बाई पास पर सुना गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, विधायक राधेश्याम बैरवा, ललित मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, अध्यक्ष ओपी पारेता, मन की बात जिला संयोजक मुकेश केरवालिया का सानिध्य रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ’स्वच्छता’ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ’स्वच्छ भारत मिशन’ जल्द ही अपने 11 साल पूरे करने जा रहा है। लेकिन इसकी ताकत और जरूरत आज भी उतनी ही बनी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन 11 सालों में यह मिशन एक जन आंदोलन बना है। लोग इसे अपना कर्तव्य मानते हैं। यही असली जनभागीदारी है। पीएम मोदी ने कहा कि देशभर के शहर कस्बे अपने-अपने पर्यावरण और जरूरतों के अनुसार स्वच्छता के अनूठे तरीकों को अपना रहे हैं। इस साल देश के 4500 से ज्यादा शहर और कस्बे, इसमें शामिल हुए। 15 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। यह कोई मामूली संख्या नहीं है। यह स्वच्छ भारत की आवाज है। मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कई स्थानों के उदाहरण देते हुए बताया, “उत्तराखंड के कीर्तिनगर के लोग पहाड़ों में कचरा प्रबंधन की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। इसी तरह, मंगलुरु में तकनीक की मदद से जैविक कचरा प्रबंधन किया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश में रोइंग नाम का एक छोटा सा शहर है। एक समय था, जब कचरा प्रबंधन वहां के लोगों के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती थी। वहां के लोगों ने इसकी जिम्मेदारी ली। ’ग्रीन रोइंग इनिशिएटिव’ शुरू किया गया।

फिर रीसाइकिल किए गए कचरे से एक पूरा पार्क तैयार किया गया। इस दौरान मन की बात नगर संयोजक मयंक तिवारी,सह संयोजक हरिओम सुमन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय झाम, भाजपा नेता जयेश गालव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित नागर, पूर्व जिलामहामंत्री राम स्वरूप खींची, योगेश गॉर्ड, लोकेश शर्मा, रामेश्वर शर्मा, बृजेश यदुवंशी, रोहित नायक सरकार, सिद्धार्थ शर्मा, धीरेन्द्र नागर, वार्ड पार्षद, दामोदर शर्मा, द्वारका प्रसाद प्रजापति, पुनीत माहेश्वरी,विजय पिपलानी, विकास शर्मा, भरत सुमन, येग्नेश शर्मा, रामवतार मीणा, योगेश वैष्णव, महावीर सुमन, पुरषोत्तम राधे माली, गणेश लोधा, विजेंद्र सुमन, विजय शाक्यवाल, राकेश सुमन, सोनू भाया, विनोद सुमन, रवि सुमन आदि उपस्थित थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket