[aioseo_breadcrumbs]

ब्लाइंड मर्डर के मास्टरमाइंड आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज में रामगढ रोड पर कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के पास मिला था युवक का शव
बारां। पुलिस ने किशनगंज में रामगढ रोड पर कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के पास बरडिया में गत दिनों हुए ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमांइड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि 22 जुलाई को घटलास्थल पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसका मुंह खून से सना हुआ था तथा चोटें आई हुई थी। जिसकी शिनाख्त बबलू पुत्र घनश्याम मीणा निवासी हरिपुरा थाना बारां सदर जिला बारां के रूप में हुई थी। जिसका सीएचसी किशनगंज में मेडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया तथा मृतक के भाई भूपेन्द्र द्वारा अपने भाई की हत्या के संबंध में दी गई एक लिखित रिपोर्ट पर पुलिस थाना किशनगंज पर प्रकरण संख्या 141/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 में दर्ज कर प्रकरण का अनुसंधान राजेश कुमार मीणा उ.नि. थानाधिकारी थाना भंवरगढ के सुपुर्द किया गया था।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस के निर्देशन व ओमेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत बारां के सुपरविजन में राजेश कुमार मीणा उ.नि. थानाधिकारी थाना भंवरगढ, साईबर सैल व जिला विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किये गये। कस्बा किशनगंज व आस-पास के गांव में तथा बारां कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज की चैकिंग की जाकर कडी मेहनत व विश्वसनीय सूत्रों के आधार एवं तकनीकी सहयोग से प्रकरण में ब्लाइंड मर्डर के मास्टर माइन्ड लोकेश सुमन पुत्र ब्रजमोहन माली निवासी बराना थाना बारां सदर को गिरफ्तार किया गया है।
उधार के रूपये वापस मांगने पर हुई थी बहस
एसपी के अनुसार मृतक बबलू ने आरोपी लोकेश सुमन को रूपये उधार दे रखे थे। उधार रूपये मृतक द्वारा वापस मांगने पर एक दो बार दोनो के आपस में बहस हुई थी। आरोपी की नियत वापस रूपये नही देने एवं मृतक बबलु से और रूपये ऐठने की थी इसलिए उसने मृतक बबलू की हत्या करने का प्लान बनाया। आरोपी ने मृतक को झांसा दिया कि किशनगंज ईलाके में एक व्यक्ति को रूपये की बहुत ज्यादा जरूरत है। उसके पास एक गाडी है,

जिसको वह गिरवी रखने के लिये तैयार है। मेरी उस व्यक्ति से जान पहचान है। एक-दो बार प्लान विफल भी हुआ। उसके बाद 21 जुलाई को आरोपी अपनी स्वंय की गाडी स्वीप्ट कार से बबलू को किशनगंज ईलाके में लाया तथा मृतक के साथ शराब पार्टी की व शराब पीलाकर बबलू को कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के पास रामगढ रोड पर ले जाकर जगंल में अपनी गाडी से नीचे उतारकर लकडी एवं पत्थर से प्रहार कर बबलू को मौत के घाट उतार दिया। मृतक बबलू के मोबाईल एवं मृतक के पास रखे नकदी 65 हजार रूपये लेकर सांवरिया सेठ चितौड़गढ़ फरार हो गया। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी से घटना के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस टीम में यह रहे शामिल
अनुसंधान व कार्यवाही में भंवरगढ़ थाने में तैनात कानिस्टेबल दिनेश, नानूराम व नादान तथा जिला स्पेशल टीम में जगदीश चन्द्र शर्मा स.उ.नि. प्रभारी साईबर सैल, हैड कानिस्टेबल साबुद़्दीन, आकाश सिंधे व कानिस्टेबल हरिप्रकाश शामिल थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket