[aioseo_breadcrumbs]

बैरवा महासभा व भीम आर्मी ने पीडित को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया

बारां। जिला बैरवा महासभा समिति की ओर से जिलाध्यक्ष जगदीश वर्मा मायथा व भीम आर्मी पूर्व जिलाध्यक्ष कमल बैरवा की अगुवाई में छोटूलाल पुत्र रामकल्याण बैरवा निवासी छीपाबडौद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में पीडित पिता रामकल्याण बैरवा ने बताया कि मेरा पुत्र छोटूलाल 14 जुलाई को किसी काम के लिए मोटरसाइकिल से गुंलखेडी से छीपाबडौद की तरफ आ रहा था। उसी समय एक जीप कमांडर का चालक तेज गति गफलत व लापरवाही से गाडी चला रहा था। उसने मेरे लडके छोटूलाल के सामने से जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गय। मेरे पुत्र को न तो उसने घटना स्थल से उठाया और न ही हॉस्पीटल पहुंचाया।

उक्त दुर्घटना में छोटूलाल के सिर, पैर व शरीर के सभी हिस्सों में गंभीर चोटे आई, उसका एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रसत हो गया है। उसका कोटा अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस थाना छीपाबडौद को तुरंत दे दी थी, किंतु थाना छीपाबडौद की पुलिस द्वारा घटना की रिपोर्ट दो दिन बाद दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गाडी का ड्राईवर पीडित परिवार को मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। थाने में जाते हैं तो भगा दिया जाता है। पुलिस ने आज तक भी न तो उक्त वाहन को जब्त किया और न ही मुल्जिम के विरूद्ध कोई कार्रवाई अमल मेंलाई गई। इस घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पीडित की ओर उक्त प्रकरण में अविलंब उक्त जीप कमांडर व उसके ड्राईवर को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बैरवा महासभा जिला अध्यक्ष जगदीश बैरवा, भीम आर्मी पूर्व जिला अध्यक्ष कमल बैरवा, रविंद्र बैरवा, पप्पू बैरवा, राम कल्याण बैरवा आदि शामिल रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket