बारां। प्रधानमंत्री’ टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत व निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार जिले मे 27 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष ’निक्षय पोषण किट वितरण अभियान’ के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, की ओर से टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय पहल सीएमएचओ बारां डॉ. संजीव सक्सेना एवं उनकी टीम के सहयोग से पंजीकृत टीबी मरीजों को ’निक्षय पोषण किट वितरण’ अभियान का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांगरोल बायपास से प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना के द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क पोषण किट वितरण कर अभियान को सफल बनाने हेतु। सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं बारां जिले के समस्त विभागों व जनप्रतिनिधियों को इस अभियान में टीबी मरीजों का निक्षय मित्र बनकर निक्षय पोषण किट वितरित कर सहभागिता करने हेतु आह्वान किया गया। रविवार को जिला क्षय रोग निवारण केंद्र बारां पर भी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेश मीणा अन्य कर्मचारियों ने निक्षय मित्र बनकर पोषण किट वितरण किया।

इस दौरान भाजपा जिलाअध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार बारां अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज शाहबाद विधायक ललित मीणा, पूर्व जिलायक्ष नंदलाल सुमन, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश पारेता, भाजपा नेता जयेश गालव, मन की बात जिला संयोजक मुकेश केरवालिया, रामस्वरूप खींची, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर आदि मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने कहा कि सही पोषण से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। टीबी की बीमारी में तेजी से रिकवरी होती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी एवं भामाशाह के माध्यम से किए जाएंगे। यह अभियान 27 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। जिसमें जिले के समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारी नि क्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को नि क्षय पोषण किट वितरीत करेंगे। प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने समस्त भामाशाह से आह्वान किया है कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वे भी आगे आए व निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेवे और उन्हें पोषण किट प्रदान करें। ताकि मरीजों को इलाज के साथ-साथ पोषण भी मिल सके। उस के बाद 50 टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरित किए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




