बारां। राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ (रजि.) राज. प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार एवं प्रदेशाध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा रम्मू पंडित की सहमति व निर्देश से अटरू तहसील राज. पुजारी सेवक महासंघ की ओर से शिवराज शर्मा (पारलिया) अटरू को अटरू तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। एक सप्ताह में कार्यकारिणी की घोषणा करने के निर्देश दिए गए।
जिला महामंत्री पंडित बृजेश गौतम ने बताया कि इस दौरान अटरू तहसील के समस्त पुजारियों के हितों की एवं सरंक्षण की मुहिम को और बढाने और पुजारियों व मंदिरों के लिए अपने हर संभव प्रयास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रचार मंत्री सत्यनारायण गौतम, जिलाध्यक्ष बंकट बिहारी गौतम, जिला उपाध्यक्ष नगर अध्यक्ष आशीष तिवारी (बाबू पंडित) व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




