बारां। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय संघ के प्रदेश स्तरीय आहृवान पर पब्लिक पार्क बारां में 28 जुलाई को दोपहर 1 बजे बैठक करके ध्यान आकर्षण रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। संघ जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों को संविदा सेवा नियम में 2 वर्ष की छूट देते हुए नियमित करने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने अभी तक 2 वर्ष छूट आदेश भी नहीं किया है।
इसलिए हमें सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए जिला मुख्यालय पर ध्यान आर्कष्ण रैली निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों व तमाम पंचायत शिक्षकों विद्यालय सहायकों व मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में मिटिंग व रैली में भाग लेने की अपील की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




