[aioseo_breadcrumbs]

जर्जर भवन से खतराः

विद्यालय बंद करने का लिया निर्णय, शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन
बारां। ग्राम खरकड़ा आसन में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की जर्जर भवन स्थिति को लेकर गांववासियों के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) अध्यक्ष लोकेश मीणा ने गंभीर चिंता जताई और मुख्य शिक्षा ब्लॉक अधिकारी, अटरू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विद्यालय के कुल 8 कमरों में से 4 कमरे पूर्णतः जर्जर अवस्था में हैं। शेष कमरों की छतें भी बारिश में टपकती हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ जीवन भी खतरे में है। जहां पोषाहार बनाया जाता है। वह रसोई कक्ष भी 50 वर्षों से अधिक पुराना हैं। उस पर पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है।

लोकेश मीणा ने चेतावनी दी कि जब तक स्थाई समाधान नहीं किया जाता, तब तक विद्यालय को अनिश्चितकालीन रूप से बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनदेखी बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने जैसा हैं। जब तक जर्जर भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण की ठोस कार्यवाही नहीं होती। तब तक बच्चों को उस भवन में बैठाना उचित नहीं होगा। ग्रामवासियों ने भी इस निर्णय को समर्थन देते हुए कहा कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हैं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket