बारां। जिले में चोरी, नकबजनी, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, हत्या, हत्या के प्रयास में पूर्व से चालानशुदा अपराधियों की गिरफ्तारी, स्थाई वारण्टियों की धरपकड़ के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक जिला अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के निर्देशन में रिछपाल मीना वृताधिकारी वृत शाहबाद के नेतृत्व में मानसिंह मीणा उ.नि. थानाधिकारी थाना केलवाड़ा की टीम ने 05 वांछित मुल्जिम एवं वारण्टी को गिरफ्तार कर पाबंद किया है। इनमें किशन सिंह, सुरजमल उर्फ, सुरज्या पुत्र बाबूलाल अहेडी निवासी केदारकुई, कैलाश पुत्र सुरेश वाल्मिकी निवासी खटका, बुद्धा पुत्र बाबूलाल वाल्मिकी व संतोष पुत्र बिरजु धोबी निवासी टिला मोहल्ला समरानियां शामिल है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




