विजय दिवस भारत के इतिहास में गौरवपूर्ण पल: जिला सचिव
बारां। विद्या भारती संस्थान के तत्वाधान में संचालित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि के लिए सर्वोच्च न्योछावर करने वाले मां भारती के सपूतों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिए दी गई।
प्रधानाचार्य दीनदयाल नागर ने बताया कि इस अवसर पर विद्या भारती के जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत माता के इतिहास में गौरवपूर्ण पल है। सन् 1999 में हमारी सेना ने अभूतपूर्व साहस से दुश्मन को हराकर कारगिल पर तिरंगा फहराया था, सेना का यह सर्वोच्च बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




