[aioseo_breadcrumbs]

सर्वधर्म समन्वय समारोह की तैयारी जोरों पर

बारां ,24 जुलाई। प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय समन्वयी सन्त सिद्दीक बाबा के 81 वें जन्म दिवस और गुरु पूर्णिमा महोत्सव को श्री सिद्दीक बाबा लोक कल्याण संस्थान बारां द्वारा ” सर्वधर्म समन्वय समारोह” के रूप में आयोजित किया जाएगा।
समारोह में परम् पूज्य सिद्दीक बाबा के देश भर के विभिन्न प्रान्तों से आए हुए विभिन्न धर्मों के शिष्य और श्रद्धालु अपने गुरु की पूजा अर्चना करेंगे।
संस्थान के संयोजक इस्माइल मंसूरी और सचिव जितेन्द्र शर्मा पम्मी ने बताया कि कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। जिसमे प्रथम सत्र में गुरुपूर्णिमा और दूसरे सत्र में जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सर्वधर्म समन्वय समारोह में पांच धर्मो के प्रतिनिधि ” विभिन्न धर्मों में दूसरे धर्मों के लिए सदभाव और गुरु का महत्व ” विषय पर उपदेश देंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद भोग अरदास से होगा जिसमें वेदों की ऋचाओं,कुरआन की पवित्र आयतों,गुरु ग्रंथ साहिब के शबदो और पवित्र बाइबिल के संदेश से गुरु स्तवन किया जाएगा।

Neeta Sharma
Author: Neeta Sharma

free Lancer, writer and editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket