[aioseo_breadcrumbs]

संभाग की 51 खेल प्रतिभाओ का होगा सम्मान

बारां। स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले हाडौती खेल गौरव सम्मान में संभाग की 51 खेल प्रतिभाओ का सम्मान किया जाएगा। आयोजन सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह 24 अगस्त रविवार को आयोजित किया जाएगा। जिसमे सत्र 24-25 में जिन शारीरिक शिक्षकों द्वारा सर्वाधिक खेल प्रतिभाओं को जिला राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करवाया होगा। जिन खिलाडियो ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हो साथ ही खेल आयोजनों को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खेल भामाशाह व प्रेरकों का भी कार्यक्रम में अभिनंदन होगा। समिति के अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने बताया की आयोजन की तैयारी के लिए संभाग के चारों जिलों के संयोजको की नियुक्ति कर दी गई हैं।

उनके माध्यम से ही आवेदन लिए जाएंगे। हाडोती खेल गौरव सम्मान के संयोजक मोतीलाल कारपेंटर ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए आयोजन समिति द्वारा एक आवेदन पत्र तैयार करवाया गया हैं। जिसमें खिलाड़ी व शारीरिक शिक्षकों द्वारा अपना संपूर्ण विवरण दर्ज कर जिला संयोजक के पास जमा कराना होगा। उसके पश्चात चयन समिति द्वारा श्रेष्ठ शारीरिक शिक्षकों का चयन किया जाएगा कार्यक्रम मैं कोटा, बारा, बूंदी व झालावाड़ की 51 खेल की प्रतिभाओ का सम्मान होगा। हाडोती खेल गौरव सम्मान के लिए प्रत्येक जिले के लिए संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इसमें राजेंद्र मीणा कोटा, मोतीलाल कारपेंटर बारां, अंकुर निम्बार्क बूंदी व जयपाल यादव को झालावाड़ का संयोजक नियुक्त किया गया है। 10 अगस्त तक प्राप्त आवेदनों को सम्मान सूची में शामिल किया जाएगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket