बारां। जिला रोजगार अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि राजस्थान कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से 31 जुलाई को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक महावीर गार्डन, जोनल हॉस्पिटल कोटा रोड बारां के सामने रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए आमंत्रित निजी क्षेत्र की कंपनियों से अधिक अधिसूचित पदों पर 18 से 35 आयु वर्ग के 10वीं से ग्रेजुएट, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक महिला एवं पुरुष आवेदकों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर तलाश कर रहे।
आशार्थियों से अपील की है कि योग्य आशार्थी नियत तिथि 31 जुलाई गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक दो प्रतियों में अपने बायोडाटा के साथ पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेजों की छायाप्रति सहित रोजगार सहायता शिविर में पहुंचकर उक्त पदों की भर्ती में सम्मिलित होवें। आशार्थी गण इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार प्राप्त करने का प्रयास करें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




