बारां। सावन मास के अवसर पर भगवान शिवजी की आराधना का दौर चल रहा है। सावन मास के भक्तिमय माहौल में महाशिवरात्रि की चैदस पर पूर्व खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया द्वारा श्रीबड़ां बालाजीधाम पर विराजित शिव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया गया। भाया दम्पत्ति द्वारा विद्वान आचार्यो की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ 108 पाठों से पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक करते हुए। प्रदेषसियों तथा जिलेवासियों की सुख-समृद्वि की ईष्वर से मंगल कामना की गई।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




