बारां। जिले में आगामी 26 एवं 27 जुलाई को राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी जिला प्रभारी सचिव टीकमचन्द बोहरा बारां दौरे पर रहेंगे। एडीएम दिवांशु शर्मा ने बताया कि प्रभारी मंत्री एवं सचिव 26 जुलाई शनिवार को बारां पहुंचेंगे शाम 6ः30 बजे मिनी सचिवालय सभागार, जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक में भाग लेंगे।
अगले दिन 27 जुलाई रविवार को दोनों अतिथि ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत आयोजित जिला स्तरीय ‘वन महोत्सव कार्यक्रम’ में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




