[aioseo_breadcrumbs]

जिला परिषद कार्मिकों ने किया पौधारोपण

बारां। राज्य सरकार के एक पेड़ मां के नाम मिशन हरियालो राजस्थान अन्तर्गत जिला परिषद बारां के समस्त अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा महात्मा गांधी वाटिका में 350 पौधों का रोपण किया गया। जिला परिषद सीईओ राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की प्रत्येक पंचायती राज संस्था में कार्यरत कार्मिकों द्वारा पौधारोपण करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसमें विभागीय मुख्यालयों पर कार्यरत कार्मिकों द्वारा भी उपलब्ध स्थानों पर पौधे लगाये जाकर, रखरखाव किया जाएगा।

इसके साथ ही योजनाओं में प्रावधान के अनुसार पौधों को लगाने एवं रखरखाव के लिए स्वीकृत सहायता यथावत उपलब्ध रहेगी लेकिन ऐसे समस्त पौधों की देखरेख, समीक्षा, मृत पौधों के स्थान पर नवीन पौधे लगवाने आदि का उत्तरदायित्व कार्यकारी संस्था के साथ-साथ सम्बन्धित कार्मिक का भी होगा। ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत कार्मिक ग्राम पंचायत क्षेत्र में, पंचायत समिति स्तर पर कार्यरत कार्मिक पंचायत समिति क्षेत्र की किसी भी ग्राम पंचायत में तथा जिला परिषद स्तर पर कार्यरत कार्मिक जिले की किसी भी ग्राम पंचायत में पौधारोपण कर उनकी देखरेख करेंगे। जिला परिषद में पौधारोपण के दौरान कार्यालय में संचालित समस्त विभागों के अधिकारी व कार्मिकों ने उपस्थित होकर पौधारोपण किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket