[aioseo_breadcrumbs]

एन.एस.यू.आई. का जिला स्तरीय अधिवेशन संपन्न

बारां। एन.एस.यू.आई. का जिला अधिवेशन “एक नई दिशा एक नया संकल्प एन.एस.यू.आई.के साथ” राजकीय महाविद्यालय के सेमीनार हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आयोजक छात्रसंघ महासचिव साजिद हुसैन छात्र नेता अंकित मीना ने बताया की नए छात्रों के मार्गदर्शनएन.एस.यू.आई. संगठन की मजबूती के लिए ये कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.एस.यू.आई. के जिलाध्यक्ष हिमांशु धाकड़ एन.एस.यू.आई. के पूर्व जिलाध्यक्ष इरफ़ान अंसारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर केलवाड़ा महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्दार्थ शर्मा, मयंक माथोडीया रहे।

जिनका एन.एस.यू.आई. का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरआत की गई। उसके बाद कई संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उसके बाद कार्यक्रम के अतिथि एन.एस.यू.आई. के पूर्व जिलाध्यक्ष इरफ़ान अंसारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एन.एस.यू.आई. राजनीती की प्रथम सीडी हैं। जिस पर चढ़ कर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। छात्राओं को भी राजनीती में अपना योगदान देकर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। एन.एस.यू.आई.के जिलाध्यक्ष हिमांशु धाकड़ ने बताया की सभी छात्रों को एन.एस.यू.आई. की रीती निति से जुड़ना चाहिए।

आप एन.एस.यू.आई. संगठन को भी मजबूत कर सको व छात्र सेवक बन कर छात्रों की सेवा कर सको। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने बताया की छात्रों को एन.एस.यू.आई. की रीती निति से जुड़ना चाहिए। आपको राजनीती में अच्छा अवसर मिल सकते। आयोजन कमेटी के सदस्य गोकुल पंकज, हिमांशी मीना ने बताया की कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी एन.एस.यू.आई. ने सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में आये अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए। आयोजनकर्ता साजिद हुसैन, अंकित, मीना, गोकुल, पंकज, हिमांशी मीना ने कार्यक्रम में आये अतिथियों व छात्राओं का धन्यवाद दिया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket