[aioseo_breadcrumbs]

सावन के शुभ अवसर पर जेसीआई द्वारा पौधेरोपण कार्यक्रम आयोजित किया

बारां। सोनिया अदलखा द्वारा बताया कि सावन के पावन और हरियाले महीने में जेसीआई बारां द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए। छात्र-छात्रा महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पास्ट प्रेसिडेंट श्रुति सिंघल जोन डायरेक्टर लेडी जेसी निधि बंसल ने कहा कि इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत चीकू, सहजन (ड्रमस्टिक), अंजीर, बकायन जैसे उपयोगी व फलदार पौधोंरोपण किया गया।

कार्यक्रम में जेसीआई बारां अध्यक्ष सोनिया चौरसिया ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना, समाज को जागरूक करना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण प्रदान करना रहा। जेसीआई की यह पहल सभी के लिए प्रेरणास्पद है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य भगवान सिंह मीणा, शिक्षक सी.बी. शर्मा, मुनेश चंद शर्मा, विवेक कुमार नागर, डॉ. लीनता अरोड़ा, डॉ. हिमानी भाटिया, डॉ. रमन गुप्ता, सीताराम बैरवा, रितेश कोहली समेत सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। मीडिया कॉर्डिनेटर कीर्ति मित्तल जैन ने बताया कि इस आयोजन में जेसीआई की सक्रिय टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket