बारां। प्रबन्ध निदेशक सौमित्र कुमार मंगल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत राजस्थान राज्य सहकारी संघ, जयपुर एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. बारां के संयुक्त समन्वय से जिले की बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों की प्रबन्धकारिणी सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को सहकार भवन सभागार में आयोजित किया गया। शिविर में जिले की विभिन्न बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों से 121 प्रबन्धकारिणी के सदस्यों द्वारा भाग लिया गया।

कार्यक्रम में राजस्थान राज्य सहकारी संघ, जयपुर के मुख्य कार्यकारी इन्दर सिंह द्वारा सहकार से समृद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत सहकारी समितियों द्वारा सहकारिता मंत्री, भारत सरकार द्वारा घोषित सहकारी नवाचारों को अपनाकर सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने एवं सहकारिता विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहूँचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़ने हेतु विचार व्यक्त किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम अनिता पंवार उप रजिस्ट्रार, राजेन्द्र कुमार चौहला, अधिशाषी अधिकारी, शिवराज शर्मा एवं गजेन्द्र व्यास, प्रशिक्षक द्वारा भी सहकारी समितियों के उपनियमों एवं सहकारिता के नवाचारों पर विचार व्यक्त किए गए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




