लोकेश तिवारी अध्यक्ष, धनराज सुमन सचिव व किशन शर्मा कोषाध्यक्ष बने
बारां। शहर के रीटेल दवा विक्रेताओं का सामूहिक स्नेह मिलन को मेलखेड़ी रोड स्थित संगम मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें रीटेल केमिस्ट एसोसिएशन का गठन किया गया। रीटेल केमिस्ट एसोसिएशन के प्रवक्ता ऐश टेहल्यानी ने बताया कि इसमें सवसहमति से लोकेश तिवारी को अध्यक्ष, धनराज सुमन सचिव व किशन शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रेम खंडेलवाल, इकबाल हुसैन, नरेश जैन, रमेश शर्मा, सौरभ भार्गव को संरक्षक बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का दवा विक्र्रेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इससे पूर्व सभी केमिस्टों ने कहा कि शहर सहित जिले के केमिस्ट पिछले 5 सालों से एसोसिएशन के चुनाव कराने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन ना तो आरसीए जयपुर ने सुनी और न ही जिला बारां एसोसिएशन ने सुनी। ऐसे में रीटेल की समस्याओं का समाधान करने के लिए बारां जिला केमिस्ट एसोसिएशन का गठन करना पड़ा। नवनिवार्चित अध्यक्ष लोकेश तिवारी ने कहा कि एसोसिएशन शहर सहित जिले के केमिस्टों के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष हितों में कार्य करेगी। उनकी समस्याओं का निराकारण कराया जाएगा। शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर सहित जिलेभर से आए 65 से अधिक रीटेल दवा विक्रेताओं ने भाग लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




