बारां। बैरवा समाज उत्थान समिति के स्वर्गीय रामगोपाल बैरवा अध्यापक ग्राम ठूसरा वालो की पूण्य स्मृति में बैरवा कन्या छात्रावास एवं पुस्तकालय नाकोड़ा कॉलोनी बारां में उनके सुपुत्र प्रमोद कुमार बैरवा (प्रशासनिक अधिकारी) छोटे पुत्र प्रवीण बैरवा गाड़ियां कॉलोनी द्वारा 10 कुर्सियां सप्रेम भेंट की गई।

जिला महामंत्री महावीर गोठवाल ने बताया कि इस दौरान छात्रावास अध्यक्ष सूरजमल पीटीआई, हाडोती बैरवा समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष मोहनलाल मस्ताना गजनपुरा, बारां ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश ठेकेदार नलका, बृजमोहन अध्यापक, सुनीता बैरवा सहित कई छात्राएं उपस्थित रही।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




