[aioseo_breadcrumbs]

बरुनी में विशेष बैंकिंग शिविर का एलडीएम ने किया निरीक्षण

बारां। वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरुनी में विशेष बैंकिंग शिविर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अग्रणी जिला प्रबंधक जनवेद मीणा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस शिविर का आयोजन राजस्थान ग्रामीण बैंक, शाखा रेलावान द्वारा किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक राजेन्द्र सिंह पुत्र सौदागर सिंह निवासी अजीत का टापरा बरुनी के नोमिनी कुलविंदर कौर को 2 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

कैम्प में प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जन धन खातों की री-केवाईसी, नामांकन सुविधा सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की जानकारी व सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने हेतु वित्तीय साक्षरता के महत्व को भी विस्तार से समझाया गया। “हरित क्रांतिः एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पंचायत क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर आरजीबी रेलावान शाखा प्रबंधक, बैंक प्रतिनिधि (बीसी) लोकेश मीणा, वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता (एफएलसी) भरत सुमन, आरजीबी राजेन्द्र अग्रवाल, किशनगंज सीएफएल प्रह्लाद सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket