[aioseo_breadcrumbs]

जैपला में किशोरियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नवजात बेटी को ‘बेबी किट’ प्रदान कर बालिकाओं के प्रति सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया
बारां। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैपला में किशोरी बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। महिला अधिकारिता सहायक निदेशक सतीश परिहार ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘स्वयं की सुरक्षा का पहला अधिकार उत्तरदायित्व भी आपका है। जब आप आत्मरक्षा के कौशल सीखती हैं। तब न केवल आप स्वयं को सुरक्षित करते हैं।

बल्कि समाज में एक सशक्त संदेश भी देते हो, कि बेटियां अब निर्भर नहीं, सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण की आवश्यकता हैं। हर बालिका को इसे आत्मसात करना चाहिए। प्रशिक्षण में महिला मास्टर ट्रेनर्स अनीता एवं नीलम सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। बालिकाओं को नाजुक अंगों की सुरक्षा, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने की विधियाँ तथा आत्मविश्वासपूर्वक संकट का सामना करने के उपाय सिखाए गए। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 108 (एंबुलेंस), 1930 (साइबर अपराध सहायता) सहित क्षेत्रीय महिला थानों की जानकारी भी प्रदान की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद वर्मा ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल आत्मरक्षा कौशल बढ़ाएगा बल्कि आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करेगा। कार्यक्रम में एसएचओ बुद्धराम चौधरी ने भी बालिकाओं को आत्मरक्षा में पेपर स्प्रे के उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर कन्या पोषण वाटिका में पौधारोपण किया गया। ग्राम पंचायत की आंगनवाड़ी केंद्र पर ‘बेटी जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर रोहित मीणा एवं ग्राम साथिन गजाला की उपस्थिति में सहायक निदेशक परिहार ने नवजात बेटी को ‘बेबी किट’ प्रदान कर बालिकाओं के प्रति सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पीएससी चिकित्सक डॉ. सूर्यप्रकाश भी उपस्थित थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket