बारां । इनरव्हील क्लब मांगरोल द्वारा रक्तदान शिविर का बृजमोहन विजय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगरोल के सहयोग से आयोजन किया गया। अध्यक्ष किरण मारू व सचिव माधुरी बाबेल ने बताया कि रक्त किसी फेक्ट्री में नही बन सकता। यह केवल मात्र मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है। कई गंभीर बीमारियों के मरीजों व दुर्घटनाओं में घायलों के लिए रक्त की जरूरत पडती रहती हैं। इसी को लेकर क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्वेश्य रक्त की कमी को पूरा करना। रक्त के महत्व के बारे में जागरूकता बढाना था। इस रक्तदान शिविर में इनरव्हील क्लब मांगरोल की आईएसओ प्रीति विजय का विशेष सहयोग रहा। सदस्य टीना पारेता ने भी इस दौरान रक्तदान किया। क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कोषाध्यक्ष टीना जैन, उपाध्यक्ष अनिता वेद, सी.सी. टीना पारेता, सुनीता विजय, मंजुलता गोतम, रेणु जैन, रोशनी सोनी, मानसी माहेश्वरी सभी सदस्य ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




