बारां। उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) धनराज मीणा ने बताया कि आत्मा योजनान्तर्गत कैफेटेरिया गतिविधि बी-6 के तहत विभिन्न गतिविधियों में पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर प्रत्येक गतिविधिवार 5-5 कृषकों का चयन करते हुए क्रमशः 10 हजार रुपए एवं 25 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर 5 कृषकों का चयन अलग-अलग कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, नवाचार, जैविक खेती आदि गतिविधियां करने वाले कृषकों में से प्रत्येक गतिविधिवार एक-एक कृषक का चयन कर प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कुल 5 कृषकों का चयन किया जाएगा।
पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों में से 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों को (प्रत्येक गतिविधि हेतु 2 सर्वश्रेष्ठ कृषक) को जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित उत्कृष्ट कृषकों में से राज्य स्तरीय गठित कमेटी द्वारा राज्य स्तरीय कृषक पुरस्कार हेतु चयन कर 50 हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा।
कैसे करे आवेदनः- परियोजना निदेशक आत्मा ने बताया कि इच्छुक नवाचारी कृषक जिस गतिविधि के लिए आवेदन करना चाहता हैं वह अपना आवेदन पत्र प्रारूप कृषि विभाग के कार्यालय संयुक्त निदेशक, आत्मा कार्यालय, सहायक निदेशक, सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र अंता आदि से सम्पर्क कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते है। कृषक अपना आवेदन पत्र सीधे कृषि/पशुपालन/ उद्यान विभाग के ग्राम/ब्लॉक/जिला स्तरीय कार्यालय पर जमा करा सकते है।
आवेदन हेतु कृषक पात्रताः- कृषक पुरस्कार हेतु उन्ही कृषकों को प्राथमिकता दी जाएगी जो चयनित गतिविधि में उत्कृष्ट कार्य करते हैं। कृषक द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के फोटोग्राफ मय सीडी आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर कार्यालय को भिजवायें इसके अभाव में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कृषकों का चयन जिला कलक्टर अध्यक्ष आत्मा शासी परिषद के द्वारा ब्लॉक/जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा आवेदन पत्र में प्रस्तुत की गई गतिविधियों के मूल्यांकन एवं सत्यापन उपरांत किया जाएगा।
आत्मा योजना के तहत गत वर्षो (वर्ष 2009-10 से 2024-25) में पुरस्कार हेतु चयन किया गया हैं वह वर्ष 2025-26 में कृषक पुरस्कार प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होंगे। आवेदन की अन्तिम तिथिः- आत्मा योजनान्तर्गत कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर रखी गई है। इच्छुक नवाचारी कृषक अन्तिम तिथि से पूर्व आवेदन कर लाभान्वित हो सकते है
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




