बारां। दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान प्रदेश से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण भूमलिया के नेतृत्व में राजस्थान से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारीगण राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय दिल्ली में राजेन्द्र पाल गौतम को अनुसूचित जाति विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित करने पहुंचे। वहां पर भूमलिया द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया गया।

स्वागत सम्मान में राजस्थानी पगड़ी सोल दुपट्टा बाबा का स्मृति चिन्ह भेंट कर मुंह मीठा करा़ कर शुभकामनाएं प्रेषित की। भूमलिया के साथ अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी गण कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गण वाल्मीक समाज के प्रबुद्ध जन राजस्थान के सभी जिलों से कोटा जयपुर जोधपुर उदयपुर धौलपुर करौली श्रीगंगानगर सवाई माधोपुर से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे। भूमलिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया। वाल्मीकी समाज की समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। वाल्मिकी समाज को मुख्यधारा में लाने हेतु कई विशेष मुद्दों पर बैठक की गयी। बैठक मे अध्यक्ष सत्यनारायण भुमलिया की मांग का आश्वासन सकारात्मक रहा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




