[aioseo_breadcrumbs]

स्काउट गाइड राज्य आयुक्त एवं प्रभारी सचिव टीकमचंद बोहरा का स्काउट गाइड ने किया भव्य स्वागत

बारां। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य के राज्य आयुक्त टीकमचंद बोहरा का जिला कमिश्नर स्काउट सीताराम गोयल के नेतृत्व में सर्किल ऑर्गेनाइज स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा गाइड सुनीता मीणा के सानिध्य में रोवर रेंजर ने सर्किट हाउस पहुंचकर स्काउट गाइड के नियम अनुसार स्कार्फ पहनाकर एवं राजस्थानी परंपरा अनुसार स्वागत किया। स्वागत उपरांत राज्य आयुक्त ने बारां जिले की स्काउट गाइड गतिविधियों की जानकारी लेते हुए स्काउट गाइड की गणना एवं यहां के विशेष प्रोजेक्ट की जानकारी प्राप्त की। सर्किल ऑर्गेनाइज प्रदीप चित्तौड़ा ने बताया कि राज्य आयुक्त को प्रशासनिक प्रतिवेदन के माध्यम से सत्र 2024-25 में होने वाली समस्त गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने आगामी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। सर्किल ऑर्गनाइजर गाइड सुनीता मीणा ने गाइड विभाग द्वारा की गई उपलब्धियां की जानकारी प्रदान की। राज्य आयुक्त एवं प्रभारी सचिव टीकमचंद बोहरा ने बारां जिले की स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों की सराहना करते हुए दोनों ऑर्गेनाइजर के साथ बारां जिले की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वास्तव में कार्य सराहनीय एवं उत्कृष्ट है।

राज्य आयुक्त के बारां पधारने पर जिला मुख्य आयुक्त गेंदालाल रेगर, जिला कमिश्नर एडल्ट अमजद यूसुफी, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर राजेंद्र कुमार शर्मा, जिला हेडक्वार्टर कमिश्नर भेरूलाल वर्मा, महेश सेन रोवर लीडर कमलेश मीणा, सीनियर रोवर लक्ष्य गोयल, तमन्ना मीणा रोवर रेंजर आदि ने हर्ष जताते हुए कहा कि बारां जिले का सौभाग्य है कि हमारे राज्य आयुक्त बारां जिले के प्रभारी सचिव हैं। समय-समय पर हमारी गतिविधियों को देखते एवं मूल्यांकन करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला कमिश्नर सीताराम गोयल ने स्वागत करते हुए कहा कि वास्तव में जिले के दोनों सर्कल ऑर्गेनाइजर के सानिध्य में पूरी टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है। राज्य आयुक्त के कोटा संभाग के बारां जिले में पधारने पर कोटा के सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर ने स्वागत करते हुए कहा कि आपका बारां जिले के प्रभारी सचिव बनने पर शुभकामनाएं साथ ही निवेदन किया कि आप बारां जिले के साथ-साथ कोटा संभाग के अन्य जिलों में भी पधार कर आशीर्वाद प्रदान करें।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket