बारां । लायंस क्लब बारां श्री जी का वन विहार व पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। लायंस क्लब अध्यक्ष बृजमोहन मेहता कोऑर्डिनेटर कुंज बिहारी नागर ने बताया कि वन विहार कार्यक्रम के तहत सभी सदस्य शाहबाद स्थित कुंडा खो मैं वन विहार कर बैठक की उसके बाद धार्मिक स्थल सीताबाड़ी स्थित लक्ष्मण मंदिर परिसर के पीछे पौधारोपण किया।
इस मौके पर क्लब की रीजन अध्यक्ष सुषमा आहूजा भी मौजूद रही वन विहार कार्यक्रम के इस मौके पर क्लब से जुड़े वरिष्ठ सदस्य हुकमचंद टोंग्या डॉ. देवी शंकर नागर, संतोष नागर पूर्व अध्यक्ष भगवती टेहल्यानी, अंजना अरोड़ा सचिव जीतू नागर दीनबंधु पाठक हंसराज नागर, कपिल ओझा, रामशरण, कान्तिचंद नागर, मंजू नागर, इंद्रा मेहता, रीना नागर, आदि उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




