पंचायत समिति प्रधान की अध्यक्षता में बीडीओ ने ली बैठक
साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
बारां । शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर की फटकार के बाद पंचायत समिति बारां की बीडीओ श्वेता खोरवाल ने प्रधान मोरपाल सुमन की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में सफाई ठेकेदारों व ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक लेकर 10 दिन के अंदर ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि पंचायत राज मंत्री द्वारा पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायतों में भ्रमण के दौरान स्वच्छता सम्बन्धि गतिविधियों का अवलोकन किया गया। सम्बन्धित अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई नहीं होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की गयी थी।

बैठक में विकास अधिकारी श्वेता खोरवाल द्वारा बताया कि गांव में नियमित साफ-सफाई एवं घर कचरा संग्रहण प्रतिदिन करवाया जाना अनिवार्य है। प्रतिदिन साफ-सफाई नहीं करने पर सम्बन्धित प्रशासक ग्राम विकास अधिकारी एवं स्वच्छता संवेदक (ठेकेदारों) के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। प्रधान मोरपाल सुमन ने सभी ठेकेदारों व ग्राम विकास अधिकारियों को 10 दिन के अन्दर सम्पूर्ण ग्राम पंचायतों में रेवड़ियां हटाने गांव को स्वच्छ करने हेतु कठोर निर्देश देते हुए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों/कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गई। इसी पर स्वच्छता की नियमित मोनीटरिंग करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर व पंचायत समिति स्तर पर कमेटी गठित कर सघन निरिक्षण करने के निर्देश प्रदान किये गये ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




