[aioseo_breadcrumbs]

बारिश के दौरान 3 फीट पानी से होकर निकलती है शवयात्रा

बमूलिया गांव में श्मशान में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
बारां । शहर से सटे बमूलिया गांव में जनसुविधाओं का अभाव होने से ग्रामवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों को अपने परिजन की अर्थी भी बारिश के दौरान 3 फीट गहरे पानी में से होकर ले जानी पड़ती है। ग्रामवासी रोहित जागा ने बताया कि सोमवार को इस समस्या हो लेकर गांव के जागरूक लोगों ने बैठक की। जिसमें श्मशान घाट के विकास के साथ-साथ पक्का रास्ता बनवाने, हैंडपंप व टीनशेड लगवाने, चिता के लिए भट्टी का निर्माण करवाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में ग्रामवासियों ने बताया कि मुक्तिधाम जाने की समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत सुन्दलक के सरपंच एवं जिला कलक्टर को अवगत करवाया जा चुका था। लेकिन कोई समाधान नही हुआ है। वर्तमान में श्मशान के आसपास 4 फीट नाला है। आम रास्ता नहीं होने से अर्थी को कंधा देने वाले मृतक के परिजनों एवं शवयात्रा में शामिल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान तो हालात और भी विकट हो जाते हैं। कीचड़ व गहरे पानी में से होकर श्मशान तक पहुंच पाते हैं। टीनशेड एक तरफ से हट गए हैं। जिससे चिता स्थल पर भी बारिश का पानी गिरता रहता है।

बैठक में राम अवतार मीणा, सुरेशचंद्र मीणा, हेमराज जागा, ब्रह्मानंद मीणा, पुष्पचंद्र जागा, शंकरलाल मीणा, धर्मेंद्र मीणा, शिशुपाल गुज्जर, मुकेश जागा, चंद्रकाश मीणा, बुद्धिप्रकाश जागा, प्रकाश गुर्जर ने बताया कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामवासी आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket