बारां। भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशन में जिले में त्रैमासिक देशव्यापी वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत 30 सितंबर तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। एलडीएम जनवेद मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत वर्तमान निष्क्रिय बैंक खातों का पुनः सत्यापन, जिन व्यक्तियों के अभी तक बैंक खाते नहीं हैं। उनके नए बैंक खाते खोलना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना में नामांकन किया जाएगा।
अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, बैंक शाखा या जिला अग्रणी बैंक कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। जिले में शिविर 22 जुलाई को चहेड़िया, 28 जुलाई को जयनगर एवं 31 जुलाई को काचरी में शिविर आयोजित होंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




