बारां। कपड़ा व्यापार समिति के 29 जून को सम्पन्न हुए चुनाव में सर्वसहमति से अध्यक्ष बने प्रदीप जैन द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा दी गई है। इसमें महासचिव अमर सिंह तंवर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, समिति के प्रमुख परामर्श दाता का दायित्व धीरज हल्दीया को प्रदान करते हुऐ संरक्षक रामचंद्र झाम्ब, मनोहर गाठानी, रमन गर्ग (जिलाध्यक्ष कपड़ा व्यापार) व रामलाल योगी को बनाया है। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मारु, मोहित सोनी होंगे। उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, गोविन्द चौरसिया, हेमंत विजय होंगे।

संग़ठन मंत्री अजय गुप्ता, नरेश अदलक्खा व कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गर्ग, नितिन जैन, हिमांशु बंसल, हरिओम जांगिड़, प्रवीण अजमेरा और महिला वर्ग से जिनेशा पतीरा रेखा होंगे। अध्यक्ष जैन ने बताया कि सम्पूर्ण नवनियुक्त कार्यकारिणी को आगामी 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष पद गोपनीयता की शपथ के साथ नियुक्ति पत्र संरक्षक मंडल एंव जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदान किये जावेंगे एंव आगामी दो वर्ष के कार्यकाल के लिए कपड़ा व्यापार समिति पुनः व्यापारिक समस्याओं के समाधान हितों की रक्षार्थ कार्य के साथ साथ समाजिक सेवा कार्यों में भी अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर अपनी सहभागिता साझा करेगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




