बारां। जिले में जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा अटल भूजल योजना के तहत निर्मित जल संरक्षण के विकास कार्यो का सोमवार को जलग्रहण विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनंद सिंह गहलोत ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत संबलपुर में अटल भूजल योजना के अंतर्गत निर्मित एनीकट निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत ग्राम अकोदिया में अमृत सरोवर, ग्राम कुंडी में चारागाह विकास कार्य एवं सी बैंक का भी निरीक्षण किया। गहलोत ने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं स्थायित्व की जानकारी ली तथा स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




