[aioseo_breadcrumbs]

शिव महापुराण की कथा में द्वादशज्योतिर्लिंग का किया वर्णनः शास्त्री

बारां, उत्तम कॉलोनी स्थित उत्तमेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे शिव महापुराण के सातवें दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग का वर्णन बड़े रोचक ढंग से सुनाया। शनिवार को पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने कहा कि सावन मास में द्वादश ज्योतिर्लिंग की कथा सुनने से हमें द्वादश ज्योतिर्लिंग की यात्रा का फल प्राप्त हो जाता है। पार्थिव शिवलिंग पूजन विधि का वर्णन सुनाया। पार्थिव शिवलिंग पूजन करने से मनोकामना की पूर्ति होती है। कथा के दौरान गौ सेवा का संदेश दिया और उन्होंने कहा कि जिस देश में गौ सेवा होती है वह राष्ट्र हमेशा सुरक्षित होता है। गो दुग्ध बुद्धि का विकास करता है जिस घर में गाय का पालन होता है

 

उस घर में वास्तु दोष नहीं होता। क्योंकि गोमूत्र कहीं जटिल बीमारियों को नष्ट करता है। वन जल का संरक्षण करने से प्रकृति हमेशा प्रसन्न रहती है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्ष लगाने का आवाहन किया। शिव कथा का समापन रविवार को हवन भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर मोतीलाल मीणा नरसिंह अध्यापक, जगदीश गोड, सुरेश नागर, हरलाल नागर मुख्य यजमान सत्यनारायण नागर आदि मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket