[aioseo_breadcrumbs]

धरणीधर जयंती की तैयारियों को लेकर धाकड़ समाज की बैठक संपन्न

बारां । धरणीधर जयंती के अवसर पर भगवान श्री धरणीधर जी के जयंती महोत्सव के संबंध में तैयारियों को लेकर धाकड़ समाज की बैठक श्री धाकड़ छात्रावास बारा में संपन्न हुई। श्री धरणीधर महोत्सव समिति के अध्यक्ष आचार्य भागचंद नागर ने बताया कि आगामी 14 अगस्त को धरणीधर जयंती हर वर्ष की भांति धूमधाम से मनाई जायेगी। इस अवसर पर 13 अगस्त को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा एवं 14 अगस्त धरणीधर जयंती के दिन धाकड़ समाज की शोभायात्रा रघुनाथ मंदिर धाकड़ पाड़ा से श्री धरणीधर मंदिर धाकड़ छात्रावास तक निकाली जाएगी। तत्पश्चात भगवान धरणीधर की महा आरती होगी और समाज का सपरिवार प्रसादी ग्रहण का आयोजन होगा।
महामंत्री सुरेश कुमार बमोरी कलां व कोषाध्यक्ष लालचंद देदिया ने बताया कि बैठक में समाज के सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें श्री धरणीधर महोत्सव समिति अध्यक्ष आचार्य भागचंद नागर, श्री धाकड़ महासभा के जिलाध्यक्ष महावीर माथोडिया, श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तख्तमल रानिहेडा, श्री धाकड़ समाज हितकारी समिति के अध्यक्ष हरदयाल कोटड़ी व महामंत्री जगमोहन रींझया, श्री धाकड़ युवा संघ अध्यक्ष श्याम इकलेरा श्री धाकड़ कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत बामला, श्री धाकड़ छात्रावास अधीक्षक धैर्य नागर एडवोकेट, श्री धाकड़ युवा संघ प्रदेश मंत्री प्रदीप फूसरा आदि मौजूद रहे।
संयोजक मोडूलाल उन्डा ने बताया कि समारोह के सम्बन्ध में बारां नगर और समीपवर्ती गांवों में रहने वाले धाकड़ समाज के लोगों से घर घर सम्पर्क करने के लिए टीमों का गठन किया गया। संगठन की आगामी बैठक 30 जुलाई को होगी जिससे पहले सदस्यता पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।
बैठक में राधाकिशन बमोरीकलां, शिवनारायण इंजिनियर, जयनारायण नागर, हंसराज सम्बलपुर, सुनील सम्बलपुर, कमल नागर, रमेशचंद मंडोला, प्रहलाद लुहारिया, मुरली लुहारिया, दिनेश सम्बलपुर, छगन रटावद, बिन्टू कलमंडा कपिल फूसरा राकेश कोटड़ी, श्याम उन्डा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन सुरेश कुमार बमोरी कला द्वारा किया गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket