बारां। जिला प्रभारी सचिव टीकमचंद बोहरा ने शनिवार को पंचायत समिति अंता की ग्राम पंचायत खजूरना खुर्द में जलग्रहण विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में निर्मित एनिकट, चारागाह विकास कार्य तथा अमृत सरोवर का जायज़ा लिया।उन्होंने जलसंरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देने वाले कार्यों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता मनोज पूरबगोला सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




