[aioseo_breadcrumbs]

कनवास जिला कोटा में हजरत हजूर सूफी बाबा अब्दुल गफूर शाह साहब नक्शबंदी के आस्ताने पर उमड़े जायरीन

कोमी एकता के कलामों ने समा बांधा, झूमे अकीदतमंद’
बारां, 20 जुलाई। कस्बे के बालापुरा स्थित हजरत बाबा अब्दुल गफूर शाह साहब नक्शबंदी का 18वां उर्स मुबारक बडे ही अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। दरगाह के गद्दी नशीन सूफी बाबा अब्दुल हकीम नक्शबंदी ने बताया कि यहां दूरदराज से आए जायरीनों ने आस्ताने पर गुलाब के फूल माला और इत्र पेश कर देश में अमन चैन खुशहाली और भाईचारा कायम रहने की दुआएं मांगी। दरगाह सदर अब्दुल आसिफ खान ने बताया कि इस दौरान महफिले समा में बुलबुल राजस्थान व हाडोती के ख्यात नाम कव्वाल हिफजुर रहमान एवं उनकी पार्टी वह केथुन मोहम्मद हुसैन ने हम्दे पाक नाते पाक और कौमी एकता के कलाम सुनाकर जायरीनों को मंत्रमुग्ध किया।

वह खुसुसि स्पीकर जुनी अन्नू कपूर उर्फ इकबाल मंसूरी कोटा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। सदर जावेद जेड चेरमेन मदरसा बोर्ड बूंदी बारा वक्फ बोर्ड अध्यक्ष दानिश खान ऑल इंडिया सीरत कमेटी अध्यक्ष नियाज अहमद निक्कू मौलाना शरीक मदनी इशहाक मंसूरी मौलाना रौनक अली बाबा अशफाक कुरैशी असरार भाई सांगोद वेस्ट कार्यकर्ता कांग्रेस पूर्व चेयरमेन केथून अब्दुल वहिद भैया अध्यक्ष पूर्व नसरुद्दीन चित्तौड़ इनाडि मार्बल हरीश इंद्राणी फूल और माला अब्दुल हलीम रिंकू भाई गुल्लू भाई कदिर बाबा और साफा पहनाकर स्वागत किया। उर्स मुबारक के मौके पर यहां सभी धर्म के लोगों ने आकर आस्ताने पर चादर पेश करके खुशहाली और समृद्धि की दुआएं मांगी। इस मौके पर शुद्ध शाकाहारी लंगर बनवाकर मौजूद लोगों को खिलाया गया।
उर्स मुबारक की व्यवस्थाओं को कमेटी के सदर अब्दुल आसिफ खान सरपरस्त अब्दुल शकूर कुरैशी सदर जावेद जेड चेरमेन मदरसा बोर्ड बुदि मामू बरकत अली सदर लियाकत अली शम्मी भाई मोहसिन भाई नदीम अजहरुद्दीन भोला भाई टीपू रोमन इमरान सलीम भाई लोहार महमूद भाई संजू भाई इमरान बाबा मुश्ताक राजू लुकमान सचिन सद्दाम शानू ना ईसहित अन्य युवाओं ने संभाले रखा। कार्यक्रम के अंत में सिलसिलाए नक्श बंदिया का शिजरा शरीफ पढ़कर देशभर में खुशहाली और भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी गई, जिस पर हाजिरीन और अकीदतमंदों ने आमीन सुम्मा आमीन की सदाएं बुलंद की।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket