[aioseo_breadcrumbs]

स्काउट गाइड जिला अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, राज्य सचिव पीसी जैन होंगे मुख्य अतिथि

बारां। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के हरनावदाशाहजी में आयोजित किये जा रहे स्काउट गाइड जिला अधिवेशन की तैयारी जिला संगठन आयुक्त गाइड सुनीता मीणा के नेतृत्व में जोरों से चल रही है। सुनीता मीणा ने बताया कि जिला अधिवेशन में आने वाले अतिथियों का स्वागत राजस्थानी परंपरा अनुसार किया जाएगा। उसके लिए कलश एवं अन्य राजस्थानी संस्कृति के अनुसार तैयारी की जा रही है। जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा ने बताया कि जिला अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य के राज्य सचिव पीसी जैन, अध्यक्षता जिला प्रधान रामेश्वर मित्तल, विशिष्ट अतिथि कोटा मंडल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर, जिला उप प्रधान नरेंद्र सिंह चौहान, कृष्णा मुरारी दिलावर, सत्यप्रकाश पारेता, ललित वैष्णव के पद को सुशोभित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

जिला कमिश्नर एडल्ट अमजद युसूफी एक दिन पूर्व अधिवेशन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे। अधिवेशन में काउंसिल के अधिकृत सदस्यों के अतिरिक्त सभी ब्लॉक के मुख्य शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अधिवेशन में गत वर्ष की गतिविधियों के समीक्षा के साथ-साथ आगामी वर्ष की गतिविधियों का भी नियोजन एवं अनुमोदन अधिवेशन के दौरान किया जाएगा। स्थानीय संघ छीपाबड़ौद के सचिव इंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में जिले में पहली बार पधार रहे राज्य के मुख्य सचिव को लेकर पूरे जिले में उत्साह एवं हर्ष का माहौल है। शर्मा ने बताया कि राज्य सचिव के नगर प्रवेश पर स्थानीय संघ पदाधिकारी द्वारा सचिव पीसी जैन का स्वागत सत्कार किया जाएगा स्थानीय संघ सचिव इंद्र कुमार शर्मा ने जिले के सभी काउंसिल मेंबर से आग्रह किया है कि अधिवेशन में पधार कर अधिवेशन को सफल बनाएं। व्यवस्थाओं में अनिता चित्तौड़ा गाइडर सुनीता सेन, महेश सेन, कमलेश मीणा, लक्ष्य गोयल, विनीता कश्यप, तमन्ना मीणा आदि सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket