[aioseo_breadcrumbs]

शहर में हथियार लेकर घूम रहे चोर, चोरी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

 समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो वार्डवासी करेंगे धरना-प्रदर्शन
बारां। वार्ड नंबर 22 चरीघाट रोड के लोगों ने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने। वार्ड में सीसीटीवी कैमरे व रात्रि गश्त लगाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। वार्डवासी रोहित गुर्जर ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 चरीघाट रोड मठ क्षेत्र में पिछले एक महीने से लगातार चोरी की वारदात हो रही है। चोरी 7-8 व्यक्तियों के समूह में धारदार हथियारों के साथ वार्ड में आ रहे हैं। चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस मामले को लेकर पूर्व में भी पुलिस थाना कोतवाली भी रिपोर्ट दे दी गई थी। परंतु उसके बाद भी चोरी की घटनाओं पर कोई रोकथाम नहीं लगी। गत दो दिन पूर्व चोर जब वार्ड में आए तो 5-6 व्यक्ति थे।

जो की हथियारों से लेस थे। जो नजदीक लगे निजी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सभी वार्डवासियों की समस्याओं को समझते हुए वार्ड में रात्रि गश्त प्रारंभ करें। साथ ही वार्ड के चिन्हित स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उसके बाद चोरी की घटना में शामिल चोरों पर अतिशीघ्र कार्रवाई करें। रोहित गुर्जर समेत वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि वार्ड की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सेन, कार्तिक राठौर, क्रिश गुर्जर, रवि गोस्वामी, केशव गौतम, गोलू मीणा, नरेश मीणा, रोहित सेन, नितेश शर्मा, पवन सेन, ललित नागर, धीरज वैष्णव आदि मौजूद थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket