[aioseo_breadcrumbs]

’वन पर्यावरण महोत्सव अभियान को लेकर भाजपा ने लगाए संयोजक व सह संयोजक’

’जिले भर मे प्रत्येक बूथ पर होंगे कार्यक्रम’
बारां  । प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वन पर्यावरण महोत्सव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार व अभियान के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा ने जिले के सभी बीस मंडलों पर संयोजक नियुक्त किय। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व व राजस्थान सरकार द्वारा वन व पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जायेगा। इसके निमित भाजपा जिला नेतृव ने पूर्व जिला प्रमुख व जिला उपाध्यक्ष सारिका सिंह चौहान व भाजपा नेत्री सीमा शर्मा को जिला सह संयोजक नियुक्त किया।अभियान के दोरान भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंडल व शक्ति केन्द्र सहित प्रत्येक बूथ पर 50 पौधों का रोपण कर उनकी सार सम्हाल की जिम्मेदारी लेंगे वही एक बूथ से दूसरे बूथ पर पैदल जाकर पौधे लगाएंगे।

इस निमित मंडल अध्यक्ष व संयोजक शीघ्र ही शक्ति केंद्रो पर प्रभारियो की घोषणा कर अभियान को गति देंगे। कार्यक्रम को लेकर बारां शहर मंडल मे अंतुरानी शर्मा देहात मंडल मे ओम सारस्वत अटरू मंडल अशोक मीणा कवाई में जेपी मित्तल गऊघाट मे नरेंद्र मीणा अंता नगर गोविंद शर्मा अंता देहात राज चौधरी कोयला मंडल में देवेंद्र नागर मांगरोल नगर में ओम नागर मांगरोल देहात में मनोहर सिंह सीसवाली मंडल में मोरध्वज मीना छबड़ा नगर हरिओम गोड सेमली में अशोक गौड़ बापचा मंडल में मेघराज गुर्जर छीपाबड़ौद मंडल में नरेश मीणा हरनावदाशाहजी में हेमंत डोलिया किशनगंज में भवरलाल खरडिया भंवरगढ़ में पप्पूलाल गुर्जर समरानिया में दिलीप भार्गव एवं शाहबाद मंडल में गिरिराज शर्मा को संयोजक नियुक्त किया।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket