-राजेश कुमार पंकज
बारां। राज्य स्तरीय सहकार एवं रोजगार उत्सव का आयोजन 17 जुलाई को ग्राम दादिया (वाटिका), जयपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रातः 12 बजे से जिला परिषद के प्रथम तल स्थित खुले हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक दुर्गाशंकर मीणा को नोडल अधिकारी तथा सहकारी समिति उप रजिस्ट्रार अनिता पंवार एवं जिला रोजगार अधिकारी राकेश वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




